Bihar Bhumi: मुफ्त में देखें अपना भूमि रिकॉर्ड, खतियान सहित अन्य तरह के दस्तावेज ऑनलाइन कैसे जानें..
बिहार सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत भूमि से संबंधित दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिहार के नागरिक अपने भूमि रिकॉर्ड, खतियान सहित 36 प्रकार के दस्तावेज मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं। यह सुविधा किसानों और जमीन मालिकों के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि अब उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। हम आपको विस्तार से बताएंगे कि मुफ्त में देखें अपना भूमि रिकॉर्ड, खतियान सहित 36 तरह के दस्तावेज ऑनलाइन कैसे देखे।
बिहार भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन क्यों देखें?
बिहार में भूमि से संबंधित विवाद और धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते हैं। भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड न केवल पारदर्शिता बढ़ाता है बल्कि धोखाधड़ी को रोकने में भी मदद करता है। डिजिटल सुविधा के माध्यम से आप कभी भी, कहीं भी अपने भूमि दस्तावेज देख सकते हैं।
बिहार भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन देखने के फायदे
1. समय की बचत:- अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
2. धोखाधड़ी से बचाव:- अपने दस्तावेज़ों की सही जानकारी प्राप्त करके आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
3. आसान पहुँच:- घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से सभी जानकारी उपलब्ध है।
4. पारदर्शिता:- सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है।
बिहार भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?
1. सबसे पहले आपको लिंक Biharbhumi पर क्लिक करे.
2. पोर्टल पर आपको अपना खाता नंबर, खसरा नंबर, या फिर अपनी जमीन के अन्य पहचान दस्तावेज़ों को दर्ज करना होगा। यह जानकारी देने के बाद, आपको अपने भूमि रिकॉर्ड देखने का विकल्प मिलेगा।
3. खाता या खसरा नंबर दर्ज करने के बाद, आपको अपने जिले, प्रखंड और गांव का चयन करना होगा। यह चयन आपके भूमि रिकॉर्ड को सही तरीके से पहचानने के लिए आवश्यक है।
4. अब आप अपने भूमि रिकॉर्ड, खतियान सहित अन्य दस्तावेजों को ऑनलाइन देख सकते हैं और उन्हें मुफ्त में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें